- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- दूध नदी में बाढ़ से...
दूध नदी में बाढ़ से बचाव एवं प्रभावित परिवारों के ठहरने हेतु समुचित व्यवस्था

उत्तर बस्तर कांकेर: जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जिला मुख्यालय कांकेर से प्रवाहित होने वाली दूध नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण समीपवर्ती मोहल्लों ,बसाहटों एवं दुकानों में जन-धन की हानि से बचाव के लिए कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने नागरिकों से अपील किया है कि जिला प्रशासन द्वारा कांकेर शहर के भंडारी पारा वार्ड, महादेव वार्ड, राजापारा वार्ड, पुराना बस स्टैंड, सुभाष वार्ड, अन्नपूर्णा पारा वार्ड, एम.जी. वार्ड एवं शांति नगर वार्ड के निवासियों के लिए बाढ़ से बचाव हेतु न्यू कम्युनिटी हाल, नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घड़ी चौक स्थित पुराना कृषि महाविद्यालय एवं कांकेर क्लब में बाढ़ प्रभावित परिवारों के ठहरने की व्यवस्था किया गया है, जहां पर प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पानी इत्यादि की व्यवस्था की गई है। आमजनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त वाहन की व्यवस्था किया गया है, इसके लिए जिला परिवहन अधिकारी को कलेक्टर द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





