CG-DPR

बीज-खाद के अमानक नमूनों के लॉटो का विक्रय प्रतिबंधित

jantaserishta.com
13 Aug 2022 9:19 AM IST
बीज-खाद के अमानक नमूनों के लॉटो का विक्रय प्रतिबंधित
x

रायपुर: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के निर्देशानुसार खाद-बीज एवं पौध संरक्षण औषधि की गुणवत्ता की जांच का अभियान राज्य के सभी जिलों में जारी है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार बीज, खाद और औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। चालू खरीफ सीजन में अब तक बीज के 88 नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 84 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को नोटिस जारी किया गया है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू खरीफ सीजन में बीज के अब तक 2841 नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे गए हैं, जिसमें से 2726 सैंपल मानक स्तर के तथा 88 सैम्पल अमानक पाए गए हैं, 27 नमूने अभी परीक्षण प्रक्रिया में हैं। इसी तरह रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा राज्य के विभिन्न उर्वरक विक्रेता फर्मों से अब तक 1700 नमूने लिए गए हैं, जिसमें से 1542 नमूनों की जांच में 1458 नमूने मानक स्तर के तथा 84 अमानक पाए गए हैं। शेष 132 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है। अमानक बीज एवं खाद के लाट के विक्रय को विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह कीटनाशक औषधियों के 23 नमूने लिए गए है, जिसमें से 17 नमूने की रिपोर्ट मानक पायी गई है, जबकि दो नमूनों की गुवत्ता रिपोर्ट प्राप्त होना बाकी है, शेष 4 सेम्पल निरस्त कर दिए गए हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story