- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जिले की नव पदस्थ...
CG-DPR
जिले की नव पदस्थ कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने कार्यभार ग्रहण किया
jantaserishta.com
1 Feb 2023 8:55 AM IST

x
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: जिले में नव पदस्थ कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीसी एक्का, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेंद्र सिंह एवं श्री आनंद रूप तिवारी, जिला कोषालय अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार श्रीवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपना परिचय देते हुए नए कलेक्टर का स्वागत किया। कलेक्टर श्रीमती महोबिया ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर का अवलोकन किया। उन्होने अपर कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टरों के बैठक कक्षों सहित अरपा सभा कक्ष, वीसी रूम, जिला निर्वाचन शाखा, भू-अभिलेख, नाजिर, वित्त, डीएमएफ, अधीक्षक, आवक-जावक आदि शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





