- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- प्रथम दृष्टया...
CG-DPR
प्रथम दृष्टया स्वास्थ्यगत एवं पारिवारिक कारणों से राजकुमार यादव ने की आत्महत्या
jantaserishta.com
28 Oct 2022 9:32 AM IST

x
DEMO PIC
बगीचा के एसडीएम और सन्ना के तहसीलदार ने दी जानकारी।
रायपुर: जशपुर जिले के सन्ना तहसील के ग्राम छिछली 'र' के श्री राजकुमार यादव ने स्वास्थ्यगत एवं पारिवारिक परेशानियों के चलते आत्महत्या की है। आर्थिक अभाव एवं कर्जदार होने का कोई प्रमाण अभी सामने नहीं आया है। यह जानकारी बगीचा के एसडीएम और सन्ना के तहसीलदार ने प्रारंभिक तौर पर परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर दी है। सन्ना के तहसीलदार ने बताया कि 26 वर्षीय राजकुमार यादव बीते एक साल से अपने माता-पिता एवं भाईयों से अलग अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। बीते सीजन में उसने मिर्ची की खेती की थी, जिससे उसे एक लाख रूपए की आमदनी हुई थी। अभी वह 6-7 एकड़ खेत में मक्का की खेती की है। फसल की स्थिति अच्छी है। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी भी मिली है कि श्री यादव के ऊपर किसी का न तो कर्ज बताया था, न ही आर्थिक परेशानी थी। राजकुमार यादव की तबीयत ठीक नहीं रहती थी, जिसके चलते विचलित एवं परेशान रहता था। बातचीत में लोगों ने स्वास्थ्यगत एवं पारिवारिक कारणों से राजकुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कही है। गौरतलब है कि 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राजकुमार यादव द्वारा अपने घर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





