CG-DPR

प्रेसवार्ता: बैकुंठपुर

jantaserishta.com
4 July 2022 11:58 AM IST
प्रेसवार्ता: बैकुंठपुर
x

रायपुर:सरगुजा और बस्तर सम्भाग सहित एक चौथाई से अधिक जगहों पर भेट मुलाक़ात सम्पन्न हुई है, भेंट मुलाक़ात में सभी वर्ग के लोग उपस्थित रहे, बारिश के बावजूद भी लोग बढ़- चढ़कर शामिल हुए।

- योजनाओं के क्रियान्वयन की कमियों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। खुशी है कि दुरस्थ अंचल में लोग बैंक की मांग कर रहे, मतलब है कि लोगों के पास पैसा आया है।
- हमारी योजनाओं से लोगों की आय में वृद्धि हुई है, हमारी सोच और रास्ता सही दिशा में जा रहे हैं। राज्य सरकार की योजनाओं से आय बढ़ रही।
- संस्कृति का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए हम सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का कार्य हम कर रहे, सभी त्योहार हर्षोल्लास से हम मनाए ये कोशिश है।
- सावन में झूले का महत्व है, कल झुमका आइलैंड में झूला भी झूले।
- प्रशासनिक इकाई छोटे करने के पीछे उद्देश्य है कि हमारा प्रदेश भौगोलिक रूप से बड़ा है, शासन के कार्यालय लोगों के नज़दीक होने चाहिए।
- प्रेसवार्ता में सवाल पर उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व के सम्बंध में प्रशासनिक कार्य प्रक्रिया में है।
- मैंने लोगों से मुलाकात की, लोगों के चेहरे पर आत्मसंतोष का भाव दिखा।
- मेरे परिवारजन भी कोरिया घूमने आना चाहते हैं, मगर ऐसा संयोग नहीं बन पाया।
- फूलों की खेती हो इसलिए हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी खोली है, ताकि फल फूल का उत्पादन हो सके।
- कार्गो हब बनाने हम प्रयासरत हैं, केंद्र से स्वीकृति नहीं मिल पाई, हमारा लैंड लॉक्ड स्टेट है इसलिए कार्गो हब आवश्यक है।
- मिलेट्स का अच्छा कार्य हो रहा, प्राकृतिक संसाधन का समुचित दोहन होना चाहिए।
- खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ का महुआ इंग्लैंड भेजा गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story