CG-DPR

राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने किया ध्वजारोहण

jantaserishta.com
15 Aug 2022 4:49 PM IST
राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने किया ध्वजारोहण
x

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज शास्त्री चौक रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर डॉ. नायक ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहुत मुश्किलों और संघर्ष से हमें आजादी मिली है। संघर्षों से मिली आजादी को बरकरार रखना हम सबका कर्त्तव्य है।

डॉ. नायक ने कहा कि आजादी के लिए जो बलिदान हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने दिया है, उसकी हम कल्पना भी नही कर सकते। देश के लिए ईमानदारी से काम कर हम सही अर्थों में आजादी को सम्मान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आजाद भारत की जो कल्पना की गई थी, उसके अनुरूप छत्तीसगढ़ में महिला आयोग काम कर रहा है। इस काम को तेज गति से हम सबको मिलकर आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर महिला आयोग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story