CG-DPR

राज्यपाल से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की भेंट

jantaserishta.com
14 Sept 2022 8:13 AM IST
राज्यपाल से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की भेंट
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने अध्यक्ष श्रीमती शर्मा से महिलाओं के उत्थान, महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों के नियंत्रण, न्याय तथा उनकी सुरक्षा के लिए आयोग द्वारा किये जा रहे प्रयासों और गतिविधियों की जानकारी ली। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए आयोग अच्छी पहल कर रहा है तथा इसे दूरस्थ अंचलों तक भी बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही देश के विभिन्न इलाकों में महिलाओं के विरूद्ध हो रहे घृणित अपराधों पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और आयोग द्वारा त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रयास करने की बात कही। इस दौरान राज्यपाल सुश्री उइके ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story