- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- भारतीय मानक ब्यूरो...

x
बेमेतरा: भारतीय मानक ब्यूरो के रायपुर शाखा कार्यालय द्वारा बेमेतरा जिले में जिला स्तरीय अधिकारियो के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन 15 नवम्बर 2022 को किया गया। कलेक्टर श्री जीतेन्द्र कुमार शुक्ला की उपस्थिति में कम्प्यूटर आधारित प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस अवसर पर श्रीमती लीना मण्डावी सीइओ जिपं., डॉ. अनिल बाजपेयी, अपर कलेक्टर सहित जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। श्री सुमित कुमार, प्रमुख रायपुर शाखा कार्यालय द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों पर प्रस्तुति दी गई। जिसमे मानकीकरण, आईएसआई, उत्पाद प्रमाणन, हॉलमार्किंग, प्रबंधन प्रमाणन प्रणाली, भारतीय मानक ब्यूरो की आउटरीच गतिविधि एवं विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म जैसे बी.आई.एस केयर एप्लीकेशन, मानक ऑनलाइन इत्यादि विषय पर जानकारी दी गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





