CG-DPR

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले रुपयों से हो गई दीवाली की तैयारी

jantaserishta.com
20 Oct 2022 8:28 AM IST
राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले रुपयों से हो गई दीवाली की तैयारी
x
रायपुर: दीवाली का त्यौहार करीब है, लोग त्यौहार की तैयारी में जुटे हुए हैं। दीवाली त्यौहार अच्छे से मनाने के लिए पैसे की भी जरूरत पड़ती है। अगर पैसे की जरूरत शासन की योजनाओं से पूरी हो जाए तो खुशियां छा जाती हैं, इन्हीं खुशियों से भरा चेहरा किसान संग्राम यादव का है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम जेवरा के निवासी संग्राम यादव ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले तीसरी किस्त से खुश होकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि तीसरी किस्त की राशि बैंक खाते में आ जाने से दीवाली त्योहार की तैयारी पूरी हो गई है। बच्चों के लिए कपड़े, पटाखे और मिठाइयां आदि लेने में सहूलियत हो रही है।
किसान ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव में 5 एकड़ जमीन में खेती करते हैं। उनको राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत 10000 की राशि पिछले दिनों प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर खेती किसानी में बहुत मुनाफा हो रहा है। शासन की मदद से उन्होंने अपने खेतों में सुगंधित धान और जैविक खेती का भी लाभ ले रहे हैं। उनके खेत में स्प्रिंकलर की सुविधा शासकीय योजनाओं के तहत प्रदान किया गया है। किसान यादव ने आगे बताया कि वह एक एकड़ में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत वृक्षारोपण करने का भी योजना बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा उनका ₹50000 का कर्जा माफ भी किया गया है। प्रतिवर्ष 150 क्विंटल से अधिक धान उत्पादन करने वाले किसान संग्राम सिंह मुख्यमंत्री की योजनाओं के लिए आभार जताया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story