CG-DPR

मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन की तैयारी शुरू

jantaserishta.com
7 Oct 2022 9:52 AM IST
मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन की तैयारी शुरू
x
जांजगीर-चांपा: भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के तहत् जिला- जांजगीर चांपा एवं जिला सक्ती अंतर्गत समाहित विधानसभा क्षेत्र 33 - अकलतरा, 34- जांजगीर चाम्पा, 35 सक्ती, 36–चन्द्रपुर, 37- जैजैपुर एवं 38- पामगढ़ (अ.जा.) के सभी मतदान केंद्रों के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूची) मुद्रण कार्य किये जाने हेतु इच्छुक एवं योग्य फर्मों से निविदा शर्तों के अधीन निविदा जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आमंत्रित किया गया है।
निविदा प्रपत्र कार्यालयीन लेखा शाखा से पांच सौ रूपये मात्र नगद जमा कर या चालान जमा कर 28 अक्टूबर 2022 तक कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है। निविदा प्रपत्र अवकाश दिवसों में विक्रय नहीं किया जाएगा तथा अंतिम तिथि तक प्राप्त निविदा को निविदाकारों या उनके अधिकृत प्रतिनिधि के समक्ष, निविदा समिति के सदस्यों के द्वारा खोला जाएगा। निविदा की विस्तृत शर्तें निर्धारित तिथि के पूर्व कार्यालयीन कार्य दिवसों में टेंडर फार्म के साथ प्राप्त की जा सकती है या जिले के वेबसाइट में अपलोड टेंडर फार्म का अवलोकन कर प्राप्त किया सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story