CG-DPR

प्री.मेडिकल और प्री. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन 05 सितम्बर तक आमंत्रित

jantaserishta.com
2 Sept 2022 9:26 AM IST
प्री.मेडिकल और प्री. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन 05 सितम्बर तक आमंत्रित
x
धमतरी: आदिम जाति, अनुसूचित जाति प्री मेडिकल और प्री इंजिनियरिंग परीक्षा पूर्व कोचिंग योजना वर्ष 2022-23 के तहत प्रवेश लेने के लिए आवेदन आगामी 05 सितम्बर तक मंगाए गए हैं। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग डॉ.रेशमा खान से मिली जानकारी के मुताबिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के बारहवीं पास ऐसे अभ्यर्थी, जो ड्राप लेकर इंजिनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, वे कलेक्टोरेट स्थित आदिवासी विकास विभाग में आवेदन जमा कर सकते हैं। बताया गया है कि आवेदन पत्र संबंधी जानकारी के लिए विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story