CG-DPR

पुलिस मुख्यालय में 8 रिक्त पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 6 नवंबर को

jantaserishta.com
19 Oct 2022 11:00 AM IST
पुलिस मुख्यालय में 8 रिक्त पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 6 नवंबर को
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के अंतर्गत 08 रिक्त पदों सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, उप निरीक्षक (अंगूल चिन्ह), उपनिरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कंप्यूटर) एवं उपनिरीक्षक (रेडियो) के लिए प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 6 नवंबर 2022 को अपरान्ह 2 से 4ः15 बजे तक निर्धारित किया गया है।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि में भी 3 दिनों की वृद्धि की गई है। अभ्यर्थी अब व्यापम के वेबसाइट
vyapam.cgstate.gov-in
पर जाकर 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की तिथि 26 सितंबर से 16 अक्टूबर तक निर्धारित थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story