- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- प्रधानमंत्री फसल बीमा...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना-कृषि मंत्री ने किया 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' कार्यक्रम का प्रदेश व्यापी शुभारंभ

रायपुर: कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलसी प्रदान कर प्रदेश व्यापी 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री चौबे ने इस मौके पर 35 किसानों को पॉलिसी दस्तावेज का वितरण किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री चौबे ने बीमा कंपनी के अधिकारियों को किसानों को बीमा के नियम व शर्तों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए। मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी बीमित किसानों को सितम्बर माह में पॉलिसी का वितरण किया जाएगा ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





