- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- प्रधानमंत्री आवास...
CG-DPR
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) : केजा बाई के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
jantaserishta.com
13 Dec 2022 8:38 AM IST

x
बेमेतरा: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो, जिसमें वह सुकून की जिंदगी बिता सके। जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम पंचायत समेसर में निवासरत गरीबीरेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले एक ऐसे ही संघर्षशील महिला श्रीमति केजा बाई वैष्णव पति स्व. श्री बलदाऊ वैष्णव की। जिसका स्वयं का पक्का मकान बनाने का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत साकार हुआ। श्रीमति केजा बाई वैष्णव अपने पति के मृत्यु के बाद झोपड़ी में निवासरत थी। शासन के वृद्वावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशन का लाभ मिल रहा है। आवास निर्माण में तकनीकी सहायक/ग्राम रोजगार सहायक द्वारा उचित मार्गदर्शन तथा दिशा निर्देशानुसार आवास निर्माण पूर्ण कराया गया। इस प्रकार श्रीमती केजा बाई स्वयं के पक्के घर के मालिक बन गई तथा इनके आंगन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण भी कराया गया। उन्होंने अपने खुशी का इजहार करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की बहुत सराहना की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





