
x
बेमेतरा: महल हो या झोपड़ी अपना घर अपना होता है, हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि छांव के लिए उसका एक खुद का घर हो। स्वयं का घर होने से कई सारे फायदे हैं अपना घर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा देता है। एक घर को अपना घर कहने मे जो गौरव की अनुभूति होती है, इसी सपने को सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके की भलाई के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। इस योजना से जरूरतमंद लोगों को आवास भी मंजूर किये गये हैं। जनपद पंचायत साजा जिला बेमेतरा से कवर्धा मार्ग में 37 कि.मी. की दुरी पर स्थित गांव सैगोना के निवासी माधो राम पिता फत्तेराम जो कि वृद्व एवं गरीब परिवार से हैं, इनके परिवार में उसकी पत्नि, एक बेटा और बहु हैं। उनके पास रहने के लिए कच्चा मकान था। कच्चा मकान में रहने के कारण उन्हे बहुत से परेशानियांे का सामना करना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत आवास की सूची में नाम आने के बाद माधो राम का पक्का मकान का सपना साकार हुआ। जिसमें वह वर्तमान में निवासरत है, जिसके लिये उन्होने शासन/प्रशासन को धन्यवाद दिया। वह पक्का मकान पाकर काफी प्रफूल्लित है एवं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा माधो राम को बहुत सी योजनाओं का लाभ मिला है। जैसे-स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर, सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन, राशन कार्ड, पेंशन आदि इन योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





