CG-DPR

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण : बिसाहू के पक्के मकान में रहने का बरसो का सपना हुआ साकार

jantaserishta.com
17 Jan 2023 8:49 AM IST
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण : बिसाहू के पक्के मकान में रहने का बरसो का सपना हुआ साकार
x
बेमेतरा: गांवों में रहने वाले गरीब वर्ग के परिवारों के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वरदान साबित हुई हैं। पीएम आवास योजना ने न जाने कितने ही गरीब परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार किया है। आज ऐसे सभी लोग अपने पक्के घरों में खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। इसी क्रम में हम बात कर रहे हैं बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत साजा से महज 15 कि.मी. की दूरी पर स्थित गांव साजन निवासी बिसाहू (उम्र 70 वर्ष) जो कि दोनो पैरो से दिव्यांग हैं। बिसाहू ने बताया कि वे पहले अपने मिट्टी खपरैल से बने कच्चे मकान में रहते थे। कच्चे मकान में रहने के कारण उन्हे बहुत से परेशानियां का सामना करना पड़ता था। श्री बिसाहू पटेल का स्वयं का पक्का मकान बनाने का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत साकार हुआ। जिसमें वह वर्तमान में निवासरत है, जिसके लिये उन्होने छ.ग. सरकार एवं शासन/प्रशासन को धन्यवाद दिया है। वह पक्का मकान पाकर काफी प्रफूल्लित है। इसके अलावा बिसाहू पटेल को शासन द्वारा शौचालय, उज्जवला गैस कनेक्शन एवं पेंशन का भी लाभ मिला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story