- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- विश्व पर्यावरण दिवस के...
CG-DPR
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्वामी आत्मानंद स्कूल में होगा पौधरोपण
jantaserishta.com
5 Jun 2023 3:10 AM GMT

x
महासमुंद: महासमुंद में आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौकेे पर रैली और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये पर्यावरण और हरियाली के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। जिला मुख्यालय महासमुंद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वन विभाग के वन सुरक्षा कर्मचारी रैली निकालेंगे। जो वन विद्यालय से शुरू होकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ( स्वामी आत्मानंद स्कूल हिन्दी) तक जाएगी।
संसदीय सचिव व विधायक श्री विनोद चंद्राकर स्कूल परिसर में पौधा रोपण करेंगे। इसके बाद स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी मीडियम स्कूल जाकर परिसर में भी पौधा रोपण किया जाएगा। वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत ने जनप्रतिनिधियों, नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने आस पास ख़ाली ज़मीन में लोगों को पौधा रोपण के लिए प्रेरित करें।

jantaserishta.com
Next Story