CG-DPR

6 पदों में भर्ती हेतु 13 अक्टूबर को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

jantaserishta.com
11 Oct 2022 11:03 AM IST
6 पदों में भर्ती हेतु 13 अक्टूबर को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
x
जशपुरनगर: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 06 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 10 अक्टूबर 2022 को किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक जशपुर नगर शाखा से लाइबेलिटी रिलेशनशिप ऑफिसर के कुल 06 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त पद हेतु आवेदक की शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास, ड्राइविंग लाइसेंस एवं दोपहिया वाहन निर्धारित है। साथ ही उक्त पद हेतु वेतनमान 18000 रुपये एवं आयु 21 से 28 वर्ष तक होनी चाहिए।
इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे समस्त मूल दस्तावेज के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story