CG-DPR

पीएम आवास योजना से बदल रही गांवों की तस्वीर

jantaserishta.com
17 Jan 2023 8:51 AM IST
पीएम आवास योजना से बदल रही गांवों की तस्वीर
x
सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिले के विकासखण्ड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बोड़ा में निवासरत गनेशी बाई को पीएम आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2018-19 में पक्का आवास स्वीकृत हुआ। योजना का लाभ मिलने से पहले गनेशी बाई कच्चे मकान में जैसे-तैसे गुजर-बसर कर रही थी। उन्होंने बताया कि मकान कच्चा होने से बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बारिश में उनका मकान क्षतिग्रस्त तो होता ही था और साथ में घर की दीवारों में पानी का रिसाव होने से पूरे घर में नमी बनी रहती थी। साथ ही दीवार जर्जर होने के कारण जहरीले कीड़ों और सांप की समस्या भी होने लगी थी। इन सब समस्याओं से अब उन्हें निजात मिल गई है। योजना का लाभ मिलने से गनेशी बाई बहुत ही खुश हैं। उन्होंने कहा कि पक्का आवास बन जाने से अब मौसम की चिंता भी नहीं रहती है। अब वे निंश्चित होकर अपने पक्के मकान में रहती हैं और योजना का लाभ पाकर उन्होंने शासन को धन्यवाद ज्ञापित की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story