CG-DPR

बस्तर आर्ट गैलरी में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन 18-19 अगस्त को

jantaserishta.com
17 Aug 2022 10:12 AM IST
बस्तर आर्ट गैलरी में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन 18-19 अगस्त को
x

DEMO PIC 

जगदलपुर: बस्तर जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है। राष्ट्रीय उद्यान की नैसर्गिक सुंदरता और संस्कृति को कैमरे में कैद कर प्रदर्शनी के माध्यम से शहरवासियों के लिए 18-19 अगस्त 2022 को बस्तर आर्ट गैलरी, दलपत सागर के पास आयोजन किया जा रहा है।निदेशक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान श्री धम्मशील गणवीर द्वारा फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने हेतु नागरिकों से अपील की है।

ज्ञात हो कि विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और क्लिक बस्तर के सौजन्य से फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को राष्ट्रीय उद्यान के प्रकृति और संस्कृति को अपने पांच फोटो के माध्यम से दिखाना था। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए , द्वितीय पुरस्कार के रूप में 8 हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी अवसर पर 18 अगस्त को फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह संध्या 6 बजे से बस्तर आर्ट गैलरी में होगा। तद्पश्चात 19 अगस्त को संध्या 7 बजे पुरस्कार वितरण और प्रदर्शनी का समापन होगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story