- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- 47 नए धान खरीदी...

x
रायपुर: राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए 47 नए धान खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। धान खरीदी केन्द्रों में नियमों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। राज्य के विभिन्न जिलों में नए धान खरीदी केन्द्र निम्नानुसार हैं-
सुकमा जिले में छिन्दगढ़ विकासखंड के चिडपाल और गुडरा नवीन धान खरीदी केन्द्र, बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड में बेलोदा, रीवागहन नवीन खरीदी केन्द्र, रायगढ़ जिले के रायगढ़ विकासखंड में केराझर नवीन खरीदी केन्द्र, कोरबा जिले के कोरबा विकासखंड में लेमरू एवं चचिया खरीदी केन्द्र एवं पाली विकासखंड में पोटापानी नवीन खरीदी केन्द्र, बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड में एर्राकोट खरीदी केन्द्र एवं जगदलपुर विकासखंड में मरावंडकला नवीन खरीदी केन्द्र, दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड में केशापुर खरीदी केन्द्र, बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड में मोढे नवीन केन्द्र, बिल्हा विकासखंड में बेलतरा और गोढ़ी नवीन केन्द्र एवं कोटा विकासखंड में पोडी नवीन खरीदी केन्द्र, महासमुंद जिले के सराईपाली विकासखंड के आवलाचक्का और बाराडोली खरीदी केन्द्र एवं बसना विकासखंड के छादनपुर और गढ़पटनी नवीन खरीदी केन्द्र, पिथौरा विकासखंड में बरनाईदादर नवीन खरीदी केन्द्र, कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड में महीडबरा (कुकदुर) खरीदी केन्द्र, सहसपुर लोहारा विकासखंड में रक्से खरीदी केन्द्र एवं कवर्धा विकासखंड में धमकी नवीन खरीदी केन्द्र, गौरेला-पेण्ड्रर-मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड में जोगीसार नवीन खरीदी केन्द्र, सक्ती जिले के मालखरौद विकासखंड में लिमगांव एवं डभरा विकासखंड में सुखदा खरीदी केन्द्र, बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड में गनिया एवं साजा विकासखंड में लूक नवीन खरीदी केन्द्र, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड में छाछी एवं कुशगढ़ नवीन खरीदी केन्द्र एवं बलौदाबाजार विकासखंड में गिन्दोला नवीन खरीदी केन्द्र, मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में लीलापुर और कोदवामहंत नवीन खरीदी केन्द्र, कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखंड में आलोर नवीन खरीदी केन्द्र एवं माकड़ी विकासखंड में मगेदा नवीन खरीदी केन्द्र, गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड में तर्रा नवीन खरीदी केन्द्र, मनेन्द्रगढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ विकासखंड में चिचोला खरीदी केन्द्र, बीजापुर जिले के बीजापुर विकासखंड में सडार खरीदी केन्द्र, धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में करैहा नवीन खरीदी केन्द्र, राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड में झिंझारी नवीन खरीदी केन्द्र, जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड में सुरंगपानी खरीदी केन्द्र, सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड में कैथा खरीदी केन्द्र तथा सारंगढ़ विकासखंड में लिमगाव नवीन खरीदी केन्द्र, जांजगीर चांपा जिले में पामगढ़ विकासखंड के सेमरिया नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





