- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल से राज्य के...
CG-DPR
राज्यपाल से राज्य के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने की मुलाकात
jantaserishta.com
21 Feb 2023 8:05 AM IST

x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में राज्य के जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं गणमान्य नागरिकों ने की मुलाकात। सभी लोगों ने राज्यपाल सह कुलाधिपति के रूप में छत्तीसगढ़ के हित में कार्य करने के लिए, राज्यपाल को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी ने राज्यपाल सुश्री उइके को मणिपुर राज्य का राज्यपाल बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम, पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, इंडियन रेडक्रास सोसायटी के चेयरमेन श्री अशोक अग्रवाल, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति डॉ. ए.डी.एन. वाजपेयी, पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के.एल.वर्मा, महात्मागांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.एस.कुरील, डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि श्री विनोद नागवंशी एवं सुभाष परते, श्री अखिल जैन, श्री मनोज गोयल, श्री मिथिलेश मिश्रा एवं श्रीमती ममता साहू ने मुलाकात की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





