- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- ऊर्जा चलित उपकरणों में...

x
रायपुर: राज्योत्सव तीसरे दिन 03 नवंबर को भी साइंस कॉलेज मैदान में चहल-पहल देखने को मिली। अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) के स्टॉल में लोगों की खास दिलचस्पी देखने को मिली क्रेडा के अधिकारियों ने लाइव डेमो देकर लोगों को सौर ऊर्जा चलित संयंत्रों और उपकरणों के बारे में समझाया।
राज्योत्सव स्थल साइंस कॉलेज मैदान में सरकार के 21 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, ताकि लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और उन विभाग द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जा सके। इन विभागों के स्टॉल में अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) भी शामिल था।
स्टॉल में आए लोगों को क्रेडा के अधिकारियों ने बताया कि सौर उर्जा से चलित उपकरणों और संयंत्रों का इस्तेमाल करके बिजली की खपत और बिजली बिल पर होने वाले खर्च को कम किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि सौर ऊर्जा के उपकरणों और संयंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी की सुविधा भी दी जा रही है।
क्रेडा के अधिकारियों ने सौर ऊर्जा चलित उपकरणों और संयंत्रों की कार्य पद्धति को समझाने के लिए डेमो भी दिया। जैसे किसानों को सोलर ड्यूअल पंप किस तरह से चलता है यह दिखाया गया। इसके अलावा सोलर गीजर और सोलर चूल्हा और सोलर टीवी के बारे में भी बताया। स्टॉल में आए लोगों को सौर ऊर्जा से संचालित अन्य उपकरणों और संयंत्रों की जानकारी के लिए पाम्पलंेट भी दिए गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





