- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री के स्वागत...
मुख्यमंत्री के स्वागत में लोगों ने अपने दुकानों, घरों के बाहर लिखा पान, पानी , पालगी

रायपुर: जिला बनने से यहां के लोग बेहद खुश हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत के लिए अपने प्रतिष्ठानों को सजाकर रखे हुए हैं लेकिन आखिर हर जगह पान, पानी और पालगी क्यों लिखा हुआ है । इस बारे में पूछने पर यहां के बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि ये लाइन सारंगढ़ की पहचान हैं । पहले यहां पान के बहुत शौकीन थे और यहां पर कई जगह पान की खेती भी होती है । इसके अलावा यहां बहुत से तालाब हुआ करते थे जिससे यहां पानी की कभी कमी नहीं हुई । छत्तीसगढ़ की संस्कृति में बड़ों का सम्मान स्वरूप प्रणाम करने पर पालगी कहते हैं । इस प्रकार पान , पानी और पालगी सारंगढ़ के लोगों की पहचान और हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा बन चुका है । इसलिए हम लोगों ने अपने मुखिया के स्वागत में सारंगढ़ की पहचान बन चुकी इन पंक्तियों को लिखकर रखा है ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





