- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- 'चार साल की उपलब्धियों...
CG-DPR
'चार साल की उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी से लोगों को सहजता से मिल रही है योजनाओं की जानकारी'
jantaserishta.com
19 Dec 2022 9:02 AM IST

x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में 17 दिसंबर को राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है। पिछले 4 साल में महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी से लोगों को सहजता से योजनाओं की जानकारी मिल रही है।
नगर पंचायत अध्यक्ष पेंड्रा श्री राकेश जालान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह, पार्षद श्री पारस चौधरी, समाज सेवी श्री पवन सुल्तानिया, गणमान्य नागरिक श्री प्रशांत श्रीवास एवम श्री रईस खान सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साप्ताहिक हाट बाजार का दिन होने से ग्रामीण अंचल से आए लोगों ने भी प्रदर्शनी का उत्सुकता से अवलोकन किया और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की तारीफ की।
छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार की धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, राजीव युवा मितान क्लब, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, कोदो कुटकी एवं रागी की उत्पादकता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजो की खरीदी, छत्तीसगढ़ न्याय की नई परिभाषा के तहत कर मुक्त किसान, सशक्त आदिवासी, लाभान्वित श्रमिक,
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, नई उद्योग नीति की सफलता, आर्थिक तरक्की करता छत्तीसगढ़-निर्यात में पौने तीन गुना की वृध्दि, कृष्ण कुंज योजना के तहत उपयोगी वृक्षों का रोपण एवम अमूल्य विरासत का संरक्षण तथा बिजली बिल हाफ योजना की जानकारी प्रदर्शित की गई है। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिकाओं एवं पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





