- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- रात्रि कालीन समय में...
रात्रि कालीन समय में भी शिविर लगाकर लोगों को टीका लगाया जा रहा

जशपुरनगर: कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में कोविड से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को विशेष अभियान चलाकर निःशुल्क बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विगत 15 जुलाई से आगामी 75 दिनों अर्थात 30 सितम्बर 2022 तक सभी पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क टीकाकरण का प्रावधान है। जिले के सभी विकासखंडों में महाअभियान चलाकर छूटे हुए लोगों को बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। साथ ही रात्रि कालीन समय में भी कैम्प लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। खेती बाड़ी के सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य अमला खेल खलिहान में जाकर भी लोगों को टीका लगा रही है और टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





