- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बंडापाल में पेंशन...

x
उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार आज जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अंतागढ़ विकासखण्ड के नारायणपुर जिले से लगे गांव बंडापाल में पेंशन निराकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक सहायता कार्यक्रम से संबंधित पेंशन प्रकरणों के अलावा आधार पंजीयन एवं अपडेशन का कार्य किया गया। नया राशन कार्ड बनानें एवं राशन कार्ड में नाम जोड़ने से संबंधित कार्य भी किये गये। इसके अलावा जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदन भी शिविर में प्राप्त हुए।
कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित इस विशेष शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित 27 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका परीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर निराकृत किया जायेगा। शिविर में 46 व्यक्तियों का आधार पंजीयन एवं अपडेशन का कार्य भी किया गया तथा 100 लोगों के नया राशन कार्ड एवं नाम जोड़ने संबंधी कार्य भी किया गया। इसके अलावा तीन हितग्राहियों का जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया जा रहा है। शिविर में बंडापाल के सरपंच श्रीमती माहेश्वरी गावड़े सहित आसपास के ग्रामीणजन एवं पंचायत एवं समाज कल्याण, जनपद पंचायत अंतागढ़, राजस्व विभाग, उद्यान, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





