- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- पटवारी प्रशिक्षण चयन...
CG-DPR
पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा-2022: अभ्यर्थी 26 अक्टूबर तक कर सकते है दावा-आपत्ति
jantaserishta.com
20 Oct 2022 10:50 AM IST

x
महासमुंद: भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के लिए श्रेणी वार कुल 10 पदों पर पटवारी चयन के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम उपरांत जिले स्तर पर गठित जिला चयन समिति द्वारा परीक्षा परिणाम के वरिष्ठता क्रम से श्रेणीवार विज्ञापित पद के विरूद्ध 5 गुणा अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया गया है। सत्यापन पश्चात पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए है। जिसके लिए 26 अक्टूबर तक अभ्यर्थी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समयावधि के बाद मिले दावा-आपत्ति पर किसी तरह का विचार नहीं किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





