CG-DPR

सुदूर वनांचल क्षेत्र एवं अन्य जिलों के मरीजों को मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं

jantaserishta.com
23 Nov 2022 8:22 AM IST
सुदूर वनांचल क्षेत्र एवं अन्य जिलों के मरीजों को मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं
x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला चिकित्सालय राजनांदगांव (बसंतपुर) में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया।
डायलिसिस यूनिट के शुभारंभ होने से मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। शासन द्वारा 50 लाख रूपए की लागत से जिला अस्पताल में 5 डायलिसिस यूनिट की स्थापना से सुदूर वनांचल क्षेत्र एवं अन्य जिलों के मरीज भी लाभान्वित होंगे। डायबिटीज एवं हाई ब्लड प्रेशर ज्यादा बढऩे पर यह बीमारी गंभीर हो जाती है और किडनी ठीक से कार्य करना बंद कर देती है। इस बीमारी के इलाज में काफी खर्च हो जाता है। इसी समस्या से राहत दिलाने में यह डायलिसिस यूनिट कारगर साबित होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story