- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मरीज विकास ध्रुव का...
CG-DPR
मरीज विकास ध्रुव का समय पर उचित इलाज कर दवाई दिया गया
jantaserishta.com
1 Oct 2022 9:31 AM IST

x
गरियाबंद: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.आर. नवरत्न ने छुरा निवासी विकास कुमार ध्रुव को सुबह 8.30 बजे से तेज बुखार में तड़पन के पश्चात् भी त्वरित उपचार न मिलने व डॉक्टर का समय से न पहुंचने के संबंध में बताया कि 27 सितम्बर को विकास कुमार ध्रुव द्वारा प्रातः 09.48 बजे ओपीडी में पंजीयन कराया गया। उसी दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, छुरा में एक अन्य व्यक्ति द्वारा प्रातः 08.00 बजे जहर का सेवन के कारण आपातकालीन सेवा अंतर्गत भर्ती हुआ जिसका ईलाज वहां उपस्थित चिकित्सक द्वारा किया जा रहा था। जहां अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। तदोपरांत श्री विकास धुव का ईलाज कर दवाई दिया गया। डॉ नवरत्न ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, छुरा के समस्त डॉक्टर अस्पताल परिसर में रहकर ही सेवायें दे रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





