CG-DPR

पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह और कलेक्टर ने मृतक के बेटे रोशन साय को लैपटॉप और साइकिल दिया

jantaserishta.com
30 Oct 2022 9:26 AM IST
पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह और कलेक्टर ने मृतक के बेटे रोशन साय को लैपटॉप और साइकिल दिया
x
जशपुरनगर: विधायक पथलगाव रामपुकार सिंह और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने शुक्रवार को पत्थलगांव रेस्ट हाउस में मृतक महिला स्व.श्रीमती भूमिजा सिदार के बड़े बेटे 15 वर्ष के रोशन को पढ़ाई के लिए लैपटॉप और सायकल सामाजिक संगठनों के सहयोग से दिया गया। पत्थलगांव विकासखण्ड के पालीडीह में विगत दिनों सड़क दुर्घटना में निधन हुए महिला स्व. श्रीमती भूमिजा सिदार के घर पहुँचकर परिजनों से भेंट की। सभी ने इस दुखद घटना के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर एसडीएम श्री आर.एस.लाल, जनपद सीईओ श्री संजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
गौरतलब है कि पत्थलगांव के बस स्टैंड के समीप विगत दिनों हुए सड़क दुर्घटना एक महिला की मृत्यु हो गई। मृतिका के परिवार में 3 बच्चे, उनकी दादी, एक बुआ है। बच्चों में लगभग 19 वर्ष की राखी, 15 वर्ष का रोशन एवं 12 वर्ष का दीपक शामिल है।
कलेक्टर श्री मित्तल ने इस दुखद घटना के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। परिवार की हर जरूरतों का पूरा ख्याल रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों की निःशुल्क उच्च शिक्षा का व्यवस्था हेतु प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। रोशन 10वी परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद दुर्ग भिलाई जाकर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story