CG-DPR

बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत का पुरस्कार मिला पाटन को

jantaserishta.com
21 Oct 2022 10:20 AM IST
बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत का पुरस्कार मिला पाटन को
x
दुर्ग: गुजरात के राजकोट में नगर पंचायत पाटन को बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन अंतर्गत पूरे देश में तीसरा 3 स्थान प्राप्त हुआ। नगर पंचायत पाटन को इंडियन हाउसिंग अर्बन कॉन्क्लेव 2022 राजकोट गुजरात में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप एस पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री , श्री मनोज जोशी सचिव आवास ओर शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नगर पंचायत पाटन को अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते पुरस्कार वितरण नहीं कर पाए। लेकिन उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय, सब इंजीनियर श्री थानेश्वर वर्मा, सी एल टी सी श्री शैलेश मिश्रा द्वारा केन्द्रीय मंत्री से पुरस्कार प्राप्त किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story