CG-DPR

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने कांकेर के प्रतिभागी हुए रवाना

jantaserishta.com
28 Jan 2023 11:49 AM IST
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने कांकेर के प्रतिभागी हुए रवाना
x
उत्तर बस्तर कांकेर: संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में युवा महोत्सव संपन्न हुआ था, जिसमें कांकेर जिले के प्रतिभागियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक खेलों में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए आज उपाध्यक्ष चाकेश्वर गढ़पाले एवं उप पुलिस अधीक्षक मखलेन्द्र प्रताप सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। खिलाड़ियोयं ने 14 विधाओं जैसे-एकाकी नाटक, भरतनाट्यम, करमा नाचा, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, लोकगीत, बांसुरी, हारमोनियम, फुगड़ी, भौंरा, फूड फेस्टीवल, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।़ संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में कांकेर जिले के 85 प्रतिभागी एवं 10 व्यायाम अनुदेशक दल प्रबंधक भूषण शर्मा, सहायक दल प्रबंधक श्रीमती प्रभा जैन के नेतृत्व में आज रायपुर के लिए किया गया। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता 2022-23 में भी कांकेर जिले का नाम रोशन करने के लिए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, अपर कलेक्टर एस अहिरवार, संयुक्त कलेक्टर अंजोर सिंह पैकरा, जिला खेल अधिकारी संजय जैन ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सी.एल.आेंटी, बी.आर.सी. देवकरण भास्कर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story