- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- स्वतंत्रता दिवस के...
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में संसदीय सचिव शकुन्तला साहू करेंगी ध्वजारोहण

धमतरी: जिले में 76 वां स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आगामी 15 अगस्त को स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के विष्णु हिरवानी एकलव्य खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। संसदीय सचिव, संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सुश्री शकुन्तला साहू द्वारा समारोह स्थल में बतौर मुख्य अतिथि सुबह ठीक नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रगान होगा। सुबह 9.02 बजे परेड का निरीक्षण और 9.25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। समारोह में शहीद परिवारों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। सुबह 10 बजे पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह का समापन होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





