CG-DPR

संसदीय सचिव ने किया महात्मा गाँधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का भूमि पूजन

jantaserishta.com
3 Oct 2022 9:00 AM IST
संसदीय सचिव ने किया महात्मा गाँधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का भूमि पूजन
x
महासमुंद: संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव ने बागबाहरा के एम.के. बाहरा में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का भूमिपूजन किया। तो वही महासमुंद विकासखंड की ग्राम पंचायत बिरकोनी में भी रीपा का भूमिपूजन हुआ। बिरकोनी में जनपद पंचायत सभापति अमर चंद्राकर ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन गौठान समिति के सदस्य दोनों विकासखंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
जिले के पांचों विकासखण्ड के दो-दो गौठानों का रीपा के लिए चयन किया गया है। इनमें महासमुंद विकासखण्ड के बिरकोनी एवं कांपा, बागबाहरा के एम.के. बाहरा एवं तिलाईदादर, पिथौरा के बगारपाली एवं गोड़बहाल, बसना के नवागांव एवं चिमरकेल तथा सरायपाली के चिरको एवं भुथिया शामिल है। इन चयनित गौठानों को रीपा अंतर्गत दो-दो करोड़ रुपए दिए जायेंगे। जिससे वे आजीविका संबंधित गतिविधियों का संचालन कर सकेंगे। प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखण्ड में दो गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य सरकार के बजट में इस योजना के लिए राशि का प्रावधान किया गया है।
इससे पहले आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से वीडियांे कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए महात्मा गाँधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का शिलान्यास किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए रोजगार और आय के साधन उपलब्ध कराने के लिए गांव के गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए यहां विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
उसी तारतम्य में संसदीय सचिव ने रीपा का भूमिपूजन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इंडस्ट्रियल पार्क ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए आजीविका का अतिरिक्त आय का साधन बनेगा। इस योजना के तहत प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखण्ड में दो गौठानों का चयन किया गया है। ग्रामीण आजीविका पार्क में ग्रामीणों को आजीविका संवर्धन के लिए शासन की ओर से मूलभूत सुविधाएं, आधारभूत संचरना जैसे आंतरिक सड़क, विद्युत, जल एवं नाली व्यवस्था, वर्कशेड, भण्डारण, प्रशिक्षण, मार्केटिंग सपोर्ट, तकनीकी मार्गदर्शन इत्यादि उपलब्ध कराए जायेंगे। इस योजना में इच्छुक स्थानीय युवाओं, स्व-सहायता समूहों का चिन्हांकन कर उद्यमियों को बिजनेस प्लान के आधार पर मशीनरी तथा बैंक से ऋण विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्रतानुसार अनुदान, सब्सिडी अथवा शून्य ब्याज दर पर ऋण लेने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story