- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कोरिया जिले में संसदीय...
कोरिया जिले में संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े़ करेंगे ध्वजारोहण

कोरिया: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय और हर्षाेल्लास के साथ मनाने के लिए कोरिया जिले में तैयारियां की जा रही है। जिला स्तरीय समारोह रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड स्थित मिनी स्टेडियम, बैकुंठपुर में आयोजित की जायेगी, जहां पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी।स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन स्थल में की जा रही तैयारियों का जिले के कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने आज अवलोकन किया तथा तैयारी में संलग्न संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





