- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- संसदीय सचिव चंद्रदेव...
संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने बलौदाबाजार में फहराया तिरंगा

बलौदाबाजार: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। स्थानीय पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय ने तिरंगा फहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी। श्री राय ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि श्री राय ने शासकीय योजनाओं में बेहतरीन कार्यों के लिए तीन दर्जन शासकीय कर्मियों का भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





