- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- संसदीय सचिव एवं...

उत्तर बस्तर कांकेर: ईको लर्निंग सेंटर दुधावा में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा 08 दिसम्बर 2021 को वर्चुअल माध्यम से की गई थी, ईको लर्निंग सेंटर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा है, पर्यटक यहां अपने परिवार के साथ नौका विहार के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लेते हैं। इसका संचालन स्थानीय वन प्रबंधन समिति के द्वारा किया जा रहा है, यहां 6-6 सीटर के दो बोट के अलावा एक ज.ेटी. तथा फ्लोटिंग रेस्टोरंेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। वन प्रबंधन समिति दुधावा को ईको लर्निंग सेंटर से शुरू होने से लेकर अब तक लगभग 12 लाख 50 हजार रूपये की आमदनी हो चुकी है। इसकी सफलता को देखते हुए यहां पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अब यहां चार कॉटेज का निर्माण किया जा रहा है। बोटिंग के लिए 10 सीटर एक नया मोटर बोट खरीदा गया है, साथ ही 06 कयाक की व्यवस्था भी की गई है। बच्चों की जलक्रीड़ा के लिए जुबलिंग वॉल खरीदा गया है एवं पैरासूट की व्यवस्था भी किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





