- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- 30 दिसंबर को जिले में...

x
सारंगढ़-बिलाईगढ़: किसानों को पैरादान से जोडऩे के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में शासन की बहुआयामी गोधन न्याय योजना के तहत जिले के समस्त गौठानों में पुन: 30 दिसंबर को पैरादान महाअभियान मनाया जाएगा। जिसके तहत अधिक से अधिक मात्रा में गौठानों में पैरादान किया जाएगा। पैरादान महाअभियान हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा खेत ले पैरा ला सकेलबो गरूवा मन के जिंदगी ना बदलबो का नारा दिया गया है। गौरतलब है कि धान कटाई का कार्य अब समाप्ति की ओर है, ऐसे में कटाई के बाद बचने वाले पैरा को जलाने के बजाय गौठानों में दान करने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे पूर्व समस्त जिले में 1 दिसंबर को भी पैरादान महाअभियान आयोजित किया गया था, ठीक उसी तरह इस महाअभियान को फिर से दोहराया जाएगा ताकि अधिक से अधिक मात्रा में गौठानों में पैरा संग्रहण किया जा सके। हालांकि अभी भी किसानों द्वारा लगातार पैरादान की प्रक्रिया जारी है लेकिन इस अभियान को और अधिक गति देने के लिए पुन: एक बार पैरादान महाअभियान किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





