CG-DPR

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा 'जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका' विषय पर पैनल डिस्कशन और लाइव बैंड का आयोजन

jantaserishta.com
29 Jan 2023 8:13 AM IST
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका विषय पर पैनल डिस्कशन और लाइव बैंड का आयोजन
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा 'जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका' विषय पर पैनल डिस्कशन और लाइव बैंड का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में युवा उद्यमी, गायिका और म्यूजिक कंपोज़र सुश्री अनन्या बिड़ला लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देंगी।
मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री गौरव द्विवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन यूनिसेफ, एनएसएस, अनन्या बिड़ला फाउंडेशन और संज्ञा पीआर के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज़ लगातार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस तरह के आयोजनों और फिल्मों की शूटिंग होने से यहाँ के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है। इनसे देश-विदेश में छत्तीसगढ़ की पहचान भी स्थापित हो रही है।
उल्लेखनीय है कि मशहूर उद्योगपति श्री कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी सुश्री अनन्या बिड़ला देश की उभरती हुई कलाकार हैं। 'रूद्र' वेब सीरिज में उनके गाने के साथ ही 'तेरी मेरी कहानी...' गीत भी काफी लोकप्रिय हुआ है। भारत के साथ ही लॉस एंजिल्स सहित कई विदेशी शहरों में भी वे प्रस्तुतियाँ दे चुकी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story