- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के...
CG-DPR
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मितान योजना के शुभंकर पहाड़ी मैना ने मचाई धूम
jantaserishta.com
11 Jan 2023 8:29 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के स्टेट लेवल कार्यक्रम में जब अचानक मुख्यमंत्री मितान योजना के शुभंकर की एंट्री हुई तो माहौल देखने लायक था। राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब के पास स्थित इनडोर स्टेडियम में जब प्रतिभागियों के बीच मितान का शुभंकर पहाड़ी मैना विजेताओं को जीत की बधाई देने पहुंचे तो सारे लोग झूम उठे। खिलाड़ियों और दर्शकों में मितान के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई। खिलाड़ियों के साथ मितान ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और मुख्यमंत्री मितान योजना के थीम सॉन्ग पर नृत्य भी किया।
अक्टूबर 2022 से शुरू हुए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों के महाकुंभ का आखिरी दिन था। राज्य स्तरीय मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से खिलाड़ी आए हुए थे। बच्चे बूढ़े जवान महिलाएं सभी ने इन मुकाबलों में जोश के साथ हिस्सा लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





