CG-DPR
सुकमा जिला में धान खरीदी प्रारंभ, पहला टोकन 32 क्विंटल का इस विपणन वर्ष 1818 कृषकों का नया पंजीयन
jantaserishta.com
11 Nov 2022 10:43 AM IST

x
सुकमा: सुकमा जिला में आज गुरुवार को इस विपणन वर्ष की पहली धान खरीदी की गई। सुकमा जिला मुख्यालय स्थित धान उपार्जन केन्द्र में आज कांटा बाट की विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी प्रारंभ की गई। इस वर्ष धान का पहला टोकन श्री बिच्चेम पोंदी का रहा, जिन्होंने 32 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन लिया था। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी श्री जयवर्धन ठाकुर, खाद्य निरीक्षक श्री अरविन्द ध्रुव एवं अन्य उपस्थित रहे।
नोडल अधिकारी, सहकारी बैंक श्री गौरव शर्मा ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु जिले के 1818 कृषकों का नवीन पंजीयन हुआ है। कुल 16 हजार 389 किसानों द्वारा 39 हजार 608.128 हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल ली गई है। इस वर्ष जिले में 20 धान उपार्जन केन्द्र के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। प्रशासन द्वारा केन्द्रों पर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





