CG-DPR

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन: तोरेंगा में धान बेचने आये किसान स्वागत से हुए अभिभूत

jantaserishta.com
17 Nov 2022 8:58 AM IST
समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन: तोरेंगा में धान बेचने आये किसान स्वागत से हुए अभिभूत
x
कोण्डागांव: राज्य शासन के मंशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए खरीदी केन्द्रों पर व्यवस्था की गयी है। जिससे किसानों को अपने धान विक्रय करने के लिए सहूलियत हो रही है। जिले के माकड़ी ब्लाक अंतर्गत तोरंेगा में गत वर्ष शुरू धान खरीदी केन्द्र पर इस सीजन में धान विक्रय करने आये किसानों का जब फूलमाला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया तो काफी प्रसन्नचित होकर अपने स्वागत से अभिभूत हुए। तोरेंगा धान खरीदी केन्द्र में 15 नवम्बर को धान विक्रय के लिए सिवनी निवासी किसान सोनधर पिता बसमन और बेलोण्डी के किसान बृजलाल पिता अर्जुन ने टोकन प्राप्त किया था। उक्त दोनों जब 15 नवम्बर को धान बेचने तोरेंगा धान खरीदी केन्द्र पहुंचे तो खरीदी केन्द्र के प्रभारी रोहित यादव और अन्य कर्मचारियांे सहित पंचायत पदाधिकारियों एवं पुजारी श्रवण ध्रुव ने उन्हे तिलक लगाकर फूलमाला से स्वागत किया। इसे देखकर दोनों किसान खुशी के साथ अभिभूत हो गये। सोनधर ने बताया कि वह अभी 30 क्विंटल धान विक्रय किया है। वहीं बृजलाल ने 34 क्विंटल धान का विक्रय किया। तोरेंगा धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी रोहित यादव ने बताया कि इस धान खरीदी केन्द्र में अभी तक 3 किसानों ने धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किया है। खरीदी केन्द्र में बारदाना सहित तिरपाल, डनेज ईत्यादि की व्यवस्था सुलभ है। वहीं किसानों के लिए बैठने, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध है। ज्ञातव्य है कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए कुल 61 धान खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं। जिसमें से बीते वर्ष तक 57 खरीदी केन्द्र शुरू किये गये थे, अभी हाल ही में 4 नये खरीदी केन्द्रों की स्वीकृति राज्य शासन द्वारा दी गयी है। जिसमें फरसगांव ब्लाक के आलोर, बड़ेराजपुर ब्लाक के सरगीपाल, माकड़ी ब्लाक के मगेदा तथा कोण्डागांव ब्लाक के मालगांव में नवीन धान खरीदी केन्द्र की स्वीकृति के पश्चात धान खरीदी हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन 2022-23 के तहत् गत दिवस तक 1325 किसानों द्वारा 5201.68 मैट्रिक टन धान का विक्रय किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story