- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- छायाचित्र प्रदर्शनी का...
छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक
रायपुर: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी युवाओं, स्कूली बच्चों और आमजनों को लुभा रही है। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर केन्द्रित है। इसके साथ ही प्रदर्शनी में राज्य की नवाचारी योजनाओं को भी छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। राजधानी के कचहरी चौक स्थित टाऊन हॉल में लगभग एक सप्ताह तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के दूसरे दिन आम नागरिकों, युवाओं के साथ ही प्रो. जे.एन पाण्डेय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल के बच्चों ने भी अवलोकन किया और इस प्रदर्शनी की सराहना की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





