CG-DPR

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोड़ीतराई एवं छोटेडोंगर में संविदा शिक्षक हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू का आयोजन

jantaserishta.com
9 Sept 2022 11:17 AM IST
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोड़ीतराई एवं छोटेडोंगर में संविदा शिक्षक हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू का आयोजन
x
नारायणपुर: जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोड़ीतराई, नारायणपुर एवं छोटेडोंगर में शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए रिक्त पदों में संविदा व्याख्याता एवं शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) और सहायक शिक्षक की नियुक्ति अस्थाई रूप से किया जाना है। संविदा भर्ती वॉक-इन-इन्टरव्यू नारायणपुर हेतु 15 सितंबर 2022 दिन गुरूवार और छोटेडोंगर हेतु 14 सितंबर 2022 को पूर्वान्ह 10.30 बजे से आवेदन फार्म जमा एवं मूल प्रमाण पत्रों व अन्य अभिलेखों का सत्यापन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर के कक्ष क्रमांक 74 मंे मुख्य कार्यापालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर के उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित फार्म प्रारूप में आवेदन पत्र पूर्ण कर मूल प्रमाण पत्र व अभिलेखों तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय में वॉक-इन-इन्टरव्यू स्थल में उपस्थित होवें। स्पीड पोस्ट, रजिस्टर डाक साधारण पोस्ट या अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नही किया जावेगा, साथ ही निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप तथा नियम वे शर्ते जिले के वेबसाईट www.narayanpur.gov.in में एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर के सूचना पटल पर देखा जा सकता हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story