CG-DPR

डिजिटल मार्केटिंग हेतु प्रशिक्षण का आयोजन

jantaserishta.com
12 Oct 2022 11:55 AM IST
डिजिटल मार्केटिंग हेतु प्रशिक्षण का आयोजन
x
उत्तर बस्तर कांकेर: आई.आईटी. बाम्बे के ग्रामीण प्रौद्योगिकी का विकास और प्रसार कार्यक्रम के तहत मार्केट मिर्ची डाट कॉम के साथ डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, सिंगार भाट कांकेर में आज आयोजित किया गया। जिसमें भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा राजीव गांधी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आयोग के सलाहकार श्रीमती प्रगति गोखले द्वारा कृषकों एवं युवाओं को मार्केट मिर्ची एप्प की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिसमें किसान अपना पंजीयन कर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उत्पाद का ऑनलाइन क्रय-विक्रय कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान कांकेर के युवा कृषक, कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित 64 कृषक सम्मिलित हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story