- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- आयुष्मान कार्ड बनाने...
CG-DPR
आयुष्मान कार्ड बनाने विख छिन्दगढ़ के ग्रामों में शिविर का आयोजन
jantaserishta.com
23 Sept 2022 10:08 AM IST

x
सुकमा: छिन्दगढ़ विकासखण्ड के ग्रामों में 23 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयुष्मान कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी छिन्दगढ़ ने 23 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शिविर में ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड पंजीयन करवाने के लिए ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवों, रोजगार सहायकों, मितानिन को प्रेरित करने के लिए कहा है।
आयुष्मान कार्ड शिविर के अंतर्गत 23 से 24 सितम्बर तक ग्राम पंचायत पाकेला, गुम्मा, गंजेनार, पोन्दूम, पेरमारास, मिचवार, उरमापाल, तालनार, अधिकारीरास और छिन्दगढ़ तथा 26 से 27 सितम्बर तक चितलनार, कुन्ना, केरातोंग, चिड़पाल, चिपुरपाल, गोरली, किकिरपाल, किंदरवाड़ा, रोकेल, तोंगपाल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 28 से 29 सितम्बर तक चिउरवाड़ा, लेदा, मारेंगा, मेखावाया, नेतानार, पालेम, पुसगुन्ना, पुसपाल, मुर्रेपाल राजामुण्डा और 30 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक बकुलाघाट, बिरसठपाल, डब्बा, धोबनपाल, गुडरा, हमीरगढ़, कोडरीपाल 1, ओलेर, कवासीरास, जैमेर में शिविर आयोजित की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





