CG-DPR

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु आंकलन शिविरों का किया जा रहा आयोजन

jantaserishta.com
29 Sept 2022 10:24 AM IST
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु आंकलन शिविरों का किया जा रहा आयोजन
x
कोण्डागांव: समावेशी शिक्षा के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा पहली से बारहवीं तक के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आंकलन शिविर कार्यक्रम का आयोजन सभी विकासखण्डों में किया जा रहा है। इन शिविरों में ईएनटी आई स्पेशलिस्ट, ऑरथोपेडिक्स, पी एंड ओ स्पेशलिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट की टीम, समाज कल्याण एवं जिला पुनर्वास केन्द्र के विशेषज्ञों एवं विकासखण्ड में कार्यरत् बीआरपीएस (सीडब्ल्यूएसएन) के सहयोग से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु आवश्यक सामग्री एवं उपकरणों जैसे बैसाखी, ट्राइसाईकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र इत्यादि प्रदान करने हेतु चिन्हांकित करने एवं आवश्यक सर्जरी, फिजियोथेरेपी, स्पीचथेरेपी के लिए बच्चों का चिन्हांकन किया जायेगा। इस हेतु 27 एवं 28 सितम्बर को क्रमशः केशकाल एवं विश्रामपुरी में शिविरों का आयोजन किया गया था। 29 सितम्बर को फरसगांव, 30 सितम्बर को माकड़ी एवं 01 अक्टूबर को कोण्डागांव में इन शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story