- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- नेशनल लोक अदालत का...

x
राजनांदगांव: नेशनल लोक अदालत का मेगा कैम्प का आयोजन कलेक्टोरेट परिसर में किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनय कुमार कश्यप, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अविनाश तिवारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री देवाशीष ठाकुर, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 श्री देवेन्द्र दीक्षित, कुमारी प्रेरणा वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे उपस्थित थे।
इस दौरान अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कानून में सबके लिए समान न्याय की जानकारी दी। उन्होंने लोक अदालत के माध्यम से आपसी समझौते से मामलों के निपटाए जाने पर विचार व्यक्त किए। मेगा कैम्प में राजस्व, श्रम, आदिवासी विकास,महिला एवं बाल विकास विभाग के 35 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका, प्रमाण पत्र, चेक, सुपोषण किट का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। नेशनल लोक अदालत में राजस्व विभाग द्वारा जिले में 9 हजार 555 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें नामांतरण, बटवारा, आय, जाति, निवास, दांडिक प्रकरण, विविध प्रकरण शामिल हैं। इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी, हितग्राही व नागरिकगण उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





