- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- दिव्यांगजनों के लिए...
CG-DPR
दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्तता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन
jantaserishta.com
20 Sept 2022 9:55 AM IST

x
दंतेवाड़ा: विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन) रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्तता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन 22 सितंबर 2022 को प्रातः 10 बजे से विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, सिविल लाईन्स रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। उपयुक्तता प्रमाण पत्र भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के प्राधिकृत कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है। यह प्रमाण पत्र इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, पॉलिटेक्निक, बीएड कृषि संकाय, नर्सिंग प्रवेश, पशुचिकित्सा प्रवेश परीक्षा एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवश्यक होता है। साथ ही किसी नौकरी हेतु चयन होने पर दिव्यांगता के परीक्षण हेतु उपयुक्तता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है। इस शिविर में दिव्यांगता का परीक्षण कर पाठ्यक्रम में प्रवेश अथवा नौकरी हेतु उपयुक्तता की जाँच कर उपयुक्तता प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उपसंचालक डॉ. शशीकला अतुलकर द्वारा अवगत कराया गया है कि शिविर में भाग लेने हेतु दिव्यांग अभ्यार्थी का जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, शिक्षा एवं आयु से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर, जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी से हैं) तथा पासपोर्ट आकार के दो (2) फोटो लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07714044081 में संपर्क करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





